फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने की अधिक कीमत पर यूरिया बेंचने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरसेना। रानीपुर ब्लाक के सेचुई साधन सहकारी समिति से निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर यूरिया बेंचे जाने की शिकायत किसानों ने की है। किसानों की शिकायत है कि सरकार के द्वारा यूरिया की कीमत कम किए जाने के बाद भी साधन सहकारी समिति से 45 किलो ग्राम यूरिया की बोरी 266 रुपये के स्थान पर 320 रुपये में बेंची जा रही है। शासन द्वारा 45 किलोग्राम की बोरी की पुरानी कीमत 299 रुपये से घटाकर अब 266 रुपये कर दी गई। लेकिन किसानों की शिकायत है कि साधन सहकारी समिति सेचुईं द्वारा यूरिया खाद का अधिक मूल्य लिया जा रहा है। किसानों ने एडीओ कोआपरेटिव रविकांत यादव से शिकायत किया है। क्षेत्र के हरिलाल राम, बालकिशुन, राजेंद्र चौबे, सुशील कुमार, सन्तोष सिंह का कहना है कि साधन सहकारी समितियों द्वारा यूरिया अधिक दामों पर बेंची जा रही है। इस बाबत एआर कोआपरेटिव विवेक कौशल का कहना है कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और यदि शिकायत सही पाई गई तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें