फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग के इंटरलॉकिंग का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी विकास खंड क्षेत्र के बेला सुल्तानपुर गांव में रास्ते का वर्षों पुराना विवाद हल हुआ तो स्थानीय जिला पंचायत सदस्य ने इस मार्ग को इंटरलाकिंग करा ग्रामीणों को दोहरी खुशी दे दी। इंटरलाकिंग मार्ग का शिलान्यास प्रतिनिधि सदस्य जिला पंचायत मझवारा विजय यादव ने किया। गांव की कुम्हार बस्ती में काफी अरसे से रास्ते का विवाद चल रहा था। जिसे पिछले दिनों ग्रामीणों तथा राजस्व विभाग की आपसी सहमति से हल हो गया था। जिला पंचायत सदस्य संगीता यादव तथा प्रतिनिधि विजय यादव ने इस मार्ग को इंटरलाकिंग कराने के लिए प्रस्ताव दिया जो पास हो गया। इस दौरान रामायन यादव, वृजेश राय, विजय यादव, परमात्मा प्रजापति, शुरेश यादव, वी के कुमार, धर्मराज यादव, अर्जुन यादव, विनोद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें