मुहम्मदबाद गोहना कसबे के जमीन बरामदपुर स्थित गूदड़ बाबा मंदिर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को मकर संक्रांति के मौके पर एक विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा और समाज सेवी दीपक गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। दंगल में आजमगढ़ मऊ बलिया गाजीपुर से आए पहलवानों के बीच 25 जोड़ी कुश्ती कराई गई। कुश्ती दंगल में अजय पहलवान गाजीपुर, हवलदार पहलवान मुहम्मदाबाद गोहना मऊ के बीच हुई। इसमें हवलदार पहलवान ने अजय पहलवान को आसमान दिखाया। इसी प्रकार राकेश पहलवान मुहम्मदाबाद व आकाश पहलवान आजमगढ़ के बीच हुए इस दंगल में राकेश पहलवान विजई हुए। इस मौके पर सुभाष यादव, रबी शंकर लाल, हरिवंश, लालजी वर्मा, रामचंद्र, संजय शर्मा, शालू सिंह, महेंद्र चौरसिया, राम सिंह पटेल आदि समेत क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।