फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संघर्ष समाज पार्टी के अधिवेशन में मंत्री ओमप्रकाश पर निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। नेहरू इंटर कॉलेज के परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय संघर्ष पार्टी का प्रथम अधिवेशन संपन्न हुआ। सम्मेलन में उमड़ी भारी को देखकर उत्साहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन राजभर ने कहा कि हम राजभर समाज ने प्रदेश के केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर जमकर निशाना साधा। कहा कि राजभर समाज ने ओमप्रकाश पर जो विश्वास जताया, वह हम सबकी बड़ी गलती थी। आरोप लगाया कि ओमप्रकाश ने सत्ता और पारिवारिक मोह में फंसकर संपूर्ण राजभर समाज के साथ छल किया है। उन्होंने भाजपा के साथ गठजोड़ करके साबित कर दिया कि उनके लिए सत्ता ही सब कुछ है। मदन ने राजभर समाज का आह्वान किया कि वे आज कसम खाएं कि वे कभी भी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के रैली में नहीं जाएंगे। मदन ने ये भी मांग किया कि राजभर समाज को आरक्षण मिलना ही चाहिए, वर्तमान सरकार हम लोगों के साथ धोखा कर रही है। ऐसा तभी हो रहा है जब अपने ही लुटेरे हो गए हौं। मदन राजभर ने अन्य पार्टियों पर निशाना साधा। अपनी पार्टी के बारे में कहा कि ये पार्टी दिल्ली, हरियाणा, सैफई, लखनऊ और मैनपुरी की नहीं है बल्कि रतनपुरा की पार्टी है। वादा किया कि यह पार्टी जो राजभर समाज के विकास के लिए बाध्य होगी। मदन ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश में अलग से पूर्वांचल राज्य की भी मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल राज्य के गठन के लिए हम लखनऊ से लेकर दिल्ली की पंचायत तक संघर्ष करेंगे। रैली की अध्यक्षता लालविहारी और संचालन रामाज्ञा कवि ने किया तथा मंच पर मोती मंडल, धन्नजय पांडेय, सुशीला राजभर और भानु राजभर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें