भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक जिला उपाध्यक्ष बेंचन सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय ने गाजीपुर में प्रस्तावित प्रधानमन्त्री की रैली के बारे में गाँव व कस्बे में लोगों को जाकर जानकारी देने का निर्देश दिया। बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री महाराजा सुहेलदेव के सम्मान में डाक टिकट जारी करेंगे।
उन्होंने सदस्यता के सत्यापन ,बूथों का गठन, बीएलए सूची, मोर्चों के मण्डल कार्यकारिणी का गठन, सेक्टर संयोजनों के साथ ही भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिवस को ध्यान में रखते हुए 25 दिसबंर को पार्टी द्वारा सुशासन दिवस मनाने तथा 30 दिसम्बर को बूथों पर मन की बात सुनने के साथ ही अन्य कार्यो को कुशलता पूर्वक संपन्न कराने का निर्देश कार्यकर्ताओ को दिया।
बैठक में जनपद के सभी मण्डलों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची जारी की गई। परदहां में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गनेश सिंह, मऊ में नगर राजीव जौहरी, रतनपुरा में रमेश राय, कोपागंज में सुनील गुप्त, घोसी में अखिलेश तिवारी, बोझी में भारत भीम, मधुबन में संतोष राय, दोहरीघाट डॉ0 नागेंद्र सिंह, बड़राव में डॉ. एच एन सिंह, फतेहपुर मंडाव में प्रवीण गुप्ता, रानीपुर में अजय सिंह, मुहम्मबाद गोहना में बेंचू सिंह, तथा खुरहट से दीनबन्धु राय को जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर डा. एचएन सिंह, संगीता द्विवेदी, अखिलेश तिवारी, रमेश राय, राजीव जौहरी, राघवेंद्र राय शर्मा, प्रशांत गुप्ता,विनय कुमार, कृष्ण कान्त राय, डॉ. नागेंद्र सिंह, भारत भीम, मनोज सोनकर, राधेश्याम, प्रवीण गुप्ता सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।