फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव कराए जाने पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के जनपदीय तदर्थ समिति की बीआरसी अमिला परिसर में बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में भंग कार्य समिति द्वारा जनपद में अवैध रूप से ब्लॉकों का चुनाव कराए जाने पर उपस्थित सदस्यों ने आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से संयोजक एवं सह संयोजक को अधिकृत किया कि जिले के सभी ब्लॉकों में अतिशीघ्र सदस्यता अभियान चलाकर ब्लॉक एवं जिले का चुनाव कराएं। सह संयोजक अवधेश राय ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से 14, 15 दिसंबर के स्वीकृत अवकाश को निरस्त करने की मांग की। तदर्थ समिति ने सर्वसम्मति से जनपद के सभी शिक्षकों से अपील करते हुए भंग कार्य समिति द्वारा जानबूझ कर ब्लॉकों के जो चुनाव कराए जा रहे हैं वे अवैध बताया। कहा कि त्रैमासिक अधिवेशन चुनाव कराने का कोई औचित्य एवं विधिक आधार नहीं है। ऐसे में सभी शिक्षक 14, 15 दिसंबर के कार्यक्रम में प्रतिभाग न करें। बैठक में तदर्थ समिति के सदस्य विनीत तिवारी, विजय प्रकाश राय, रामरतन सिंह चौहान, अफजाल अहमद, अभयनाथ वर्मा, दुर्गेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें