मऊ। 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र भीटी से संबद्ध आजमगढ़ मोड़ से डीसीएसकेपीजी कॉलेज तक सड़क चौड़ीकरण में बाधक लाइनों के शिफ्टिंग का कार्य आठ दिसंबर तथा नौ दिसंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक कराया जाएगा। इसके चलते 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र-भीटी से संबद्ध सहादतपुरा, निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुरा एवं चांदपुरा आदि की विद्युत आपूर्ति आठ दिसंबर तथा नौ दिसंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक तक बाधित रहेगी।