बढुआ गोदाम । वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन निर्माण के लिए किसानों की अधिगृहित जमीन, मकान और दुकानों के मुआवजे के मामले में हो रही धांधली और भष्टाचार के विरूद्ध भाकपा माले व अखिल भारतीय किसान महासभा और प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेतृत्व में बढुआगोदाम बाजार में गुरुवार को चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। माले के जिला महासचिव वसंत कुमार ने कहा भाजपा की मोदी सरकार भष्टाचार के खात्मे के नाम पर सत्ता में आई, लेकिन भुमि अधिग्रहण के मुआवजे में राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लुट पाट और धांधली कर रहे हैं। अगर बढुआ गोदाम बाजार के लोगों को न्याय नहीं मिला तो हमारी पार्टी इस आंदोलन के पक्ष में खड़ी होगी और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। किसान महासभा के जिला प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के कारण आज किसान और मजदूर भुखमरी के कागार पर खड़ा है। इस दौरान राम सिंह, सतिराम यादव, अखिलानंद पांडे, फतेबहादुर सिंह, डा. राम प्रवेश, हरिशचंद्र, रामनारायण, इंद्रदेव गुप्ता, जयप्रकाश यादव, स्वामीनाथ, सुरेंद्र, शिवमूरत गुप्ता, जंगवहादुर, राम अवध आदि लोग उपस्थित थे।