घोसी। खाद्य औषधी विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से तहसील के चट्टी -चौरारों से मुख्य बाजारों तक अवैध रूप से दवा का व्यापार इन दिनों किया जा रहा है। तहसील में किसी भी दुकानदार के पास दवा गोदाम का लाइसेंस न होने के बाद दवा गोदामों बनाया गया है। गत दिन विभागीय टीम द्वारा तिलई गांव में छापेमारी के दौरान अवैध रूप से एक दवा गोदाम से मिली लाखों की दवाइंयों का स्टॉक इस गोरखधंधे की पुष्टी कर रही है।
तहसील के वर्तमान में बलुआपोखरा, रघौली, पिडवल मोड़, मझवारा रोड, सुल्तानपुर, नादवासराय सहित कई जगहों पर बिना लाइसेंस की दवा का व्यापार किया जा रहा है। इस संबंध में शिकायतों के बाद भी स्थानीय अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं होती है। गौरतलब है कि इस गोरखधंधे के खिलाफ एक शिकायत के बाद लखनऊ मुख्यालय से निर्देश के बाद गुरुवार को आजमगढ़ और मऊ के खाद्य निरीक्षकों ने गुरुवार को तहसील के गोदाम पर छापेमारी कर सात लाख रूपये से ज्यादा कीमत की दवा एक गोदाम से बरामद किया था। औषधि निरीक्षक शिव कुमार नायक का कहना है कि विभाग द्वारा जल्द ही जिले में अवैध दुकानदारों पर छामामार अभियान चलाया जाएगा।