फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटिया के क्षतिग्रस्त होने से परेशान हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के लौवासाथ गांव के संपर्क मार्ग के बीचोबीच बनी नाली पर रखी पटिया के क्षतिग्रस्त हो जाने के चलते दुपहिया तथा चारवाहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया लेकिन मामले का निस्तारण नहीं हो सका है। क्षेत्र के लौवासाथ गांव के मुख्य संपर्क मार्ग के बीचोंबीच में बनी नाली को पटिया से ढका गया था। कई जगहों पर पटिया टूटकर बिखर गई है। इसके चलते दुपहिया तथा चारपहिया वाहन चालकों को आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जेपी सहानी, प्रद्मुम्न सहानी, शिवमूरत सहानी, बुंदेला सहानी, बाबू राम सहानी का कहना है कि संपर्क मार्ग तथा टूटी नाली के मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन मामले का निस्तारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें