फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध में बंद रखीं दवा की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट तथा प्रादेशिक संस्था केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश के निर्देश पर दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद पाण्डेय के नेतृत्व में दवा विक्रेताओं ने फार्मेसी एवं मेडिकल हाल पर फार्मासिस्ट की नियुक्ति सहित ऑनलाइन दवा व्यवसाय के विरोध में शुक्रवार को समस्त दवा दुकानें बंद रहेंगी। दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडे के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को दबा व्यवसायियों ने गुरुवार को इस बाबत ज्ञापन सौंपा। दवा विक्रेताओं ने शुक्रवार को किसी भी मेडिकल हाल द्वारा कोई भी आपातकालीन सेवा न दिए जाने की बात कही है। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष अरविंद पाण्डेय,लालबिहारी गुप्ता, निर्भय कुमार पांडे ,नवनीत कुमार चौरसिया, राजेंद्र बर्नवाल ,तीर्थराज सिंह ,चंदन सिंह गुड्डू, अजय गुप्ता, रजनीश श्रीवास्तव सहित अनेक दवा व्यवसाई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें