मरीजों को डाक्टरों ने किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
महिला जिला अस्पताल में स्वच्छता पखवाड़ा का हुुआ शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2018 पखवाड़े का शुभारंभ शनिवार को महिला जिला अस्पताल में किया गया। 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस पखवाड़े के पहले दिन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अस्पताल प्रांगण में सफाई अभियान चलाने के बाद स्वच्छता की शपथ ली। कार्यक्रम के समापन पर अस्पताल प्रांगण में पौधरोपड़ किया।
स्वच्छता अभियान के पहले दिन शनिवार की सुबह 11 बजे प्रभारी सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पूरे अस्पताल प्रांगण में साफ- सफाई की। इस दौरान अस्पताल में आने वाले मरीजों को डॉक्टर रीमा यादव और डॉक्टर कंचन लता ने गंदगी से पनपने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी देते अपने आस-पास स्वच्छ माहौल रखने की नसीहत दी। कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारियों ने स्वच्छता के लिए शपथ ली। कार्यक्रम के समापन पर अस्पताल प्रांगण में 10 छायादार पौधे लगाए गए। इस मौके पर क्वालिटी मैनेजर डॉ. मिथिलेश रस्तोगी, डॉ. अखिलेश पांडेय, कमला आर्या, ओमप्रकाश यादव सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।