जिले के तीन ब्लाकों रानीपुर के खुरहट, घोसी ब्लाक के सरायगनेश और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के देवरिया खुर्द ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान पद पर हुए मतदान के बाद मतगणना मंगलवार को होगी। तीनों ब्लाक मुख्यालयों पर मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना ग्राम पंचायत की एक-एक टेबल के माध्यम से पूरी की जाएगी।
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के देवरिया खुर्द गांव में प्रधान पद के उप चुनाव में लगभग 65.8 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे। ग्राम प्रधानी की दौड़ में कुल तीन महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव पर्यवेक्षक व मजिस्ट्रेट शशिभूषण प्रताप ने बताया कि मतपेटिका तहसील मुख्यालय पर रखी गईं है। 28 अगस्त को सुबह मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे।