उ.प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को प्राथमिक विद्यालय लाखीपुर के प्रांगण संपन्न हुई। जिसमे पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर 9 अगस्त को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन की सफलता पर चर्चा किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष रामकेर यादव ने कहा कि संघर्ष से ही सफलता मिलेगी। पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर 9 अगस्त को होने वाले धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पुरानी पेंशन की बहाली के लिये संघर्ष जरूरी है। शिक्षको ने संघर्ष के बल पर ही वेतन पाया है। पेंशन भी संघर्ष कर पाएंगे। बैठक में जयप्रकाश यादव, राजेश सिंह,नीलम ,अनामिका सिंह, साधना राय, विवेक सिंह, अशोक कुमार, विजय बहादुर, संतरा यादव आदि रहे।