फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के दायरे में लाए जाएं डीजल-पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला कौंसिल की बैठक रौजा स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में भाकपा के केरल में संपन्न राष्ट्रीय महाधिवेशन के निर्णयों तथा सांगठनिक दिशा निर्देशों के बारे में बताते हुए पूर्व विधायक इम्तेयाज अहमद ने कहा कि साम्राज्यवादी वित्त पूंजी के बढ़ते दबाव एवं देश में कारपोरेट फांसीवाद गठजोड़ द्वारा लोकतंात्रिक संस्थाओं तथा मूल्यों पर बढ़ते हमले के विरोध में वामपंथी जनवादी विकल्प समय की मांग है।
विज्ञापन

जिला मंत्री रामसोच यादव ने पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों के बारे में बताते हुए कहा कि स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशों के आधार पर किसानों के उपज का डेढ़ गुना दाम तय करने में की जा रही हीला हवाली, सांप्रदायिक तत्वों पर अंकुश लगाने, डीजल पेट्रोल एवं अन्य पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने, बेरोजगारी एवं महगाई पर सरकार द्वारा केवल झूठे वादे करने, खाद्य सुरक्षा वितरण प्रणाली में धांधली एवं बुनकरों को सहुलियत देने के बजाय सब्सिडी खत्म करने के मुद्दे पर आगामी एक अगस्त से 14 अगस्त तक जिले में जगह जगह जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। 9 अगस्त को जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जय बहादूर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि मनाई जाएगी। बैठक में विनोद राय, राम अवतार सिंह, रामजीत चौहान, हिसामुद्दीन, राम नारायण सिंह, सोती निषाद, पीएन सिंह, अनीस खान, पंचदेव मौर्य, राम आशीष चौहान आदि रहे। बैठक की अध्यक्षता विनोद कुमार राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें