दो अक्टूबर से पूर्व तहसील को बनाएं ओडीएफतहसील सभागार में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी हरिवंश प्रसाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को रोजगार सेवकों और सफाईकर्मियों की बैठक हुई। बैठक में खंड विकास अधिकारी ने 2 अक्टूबर तक तहसील को ओडीएफ करने और साफ सफाई का निर्देश दिया। प्रधान संघ मऊ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव ने 2 अक्टूबर 2018 के पूर्व खुले से शौच मुक्त करने के लिए संकल्पित करने की बात कहते हुए रोजगार सेवकों और सफाई कर्मचारियों को ग्रामीणों को प्रेरित किया। खंड विकास अधिकारी ने स्वच्छता मिशन के तहत लापरवाही बरतने वाले संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में हरिकेश यादव, रामजन्म, कालिका चौहान, राम भवन, हरेंद्र कुमार, मनोज, जयश्री, राजाराम, विजय, जयराम, राजेश यादव, राजेन्द्र, मुन्नी देवी आदि रहे।