फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकमार्ग और नाली की पैमाइश की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सदर क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद गांव निवासी भवनाथ यादव पुत्र पूर्णमासी यादव ने डीएम से श्रावस्ती मॉडल के तहत चकमार्ग और नाली की पैमाइश (नापी) कराकर अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि कई बार समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया, जिसकी जांच के लिए लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को भेजा गया। लेकिन लेखपाल और राजस्व निरीक्षक मौके की पैमाइश के बिना ही मामले को निस्तारित दिखा दिया। जबकि आज भी चकमार्ग तथा नाली के लिए राजस्व अभिलेख में दर्ज है। कहा कि ग्रामीण रामजन्म यादव, रामसमुझ और फतेहबहादुर यादव ने कब्जा कर रखा है और उसका रास्ता रोक दिए हैं। इससे वह अपने खेत की बुआई का काम नहीं कर पा रहा है और उसका चक परती रह गया। इस बावत पीड़ित ने डीएम से श्रावस्ती मॉडल के तहत पैमाइश कराकर वहां से अतिक्रमण हटाने की मांग किया है। ताकि वह अपने चक की बुआई कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें