आपूर्ति विभाग परिसर में मंगलवार को जिलापूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में तहसील क्षेत्र के समस्त कोटेदारों की बैठक सम्पन्न हुई।द जिसमें सभी कोटेदारों को निर्देश दिया गया कि हर हाल में 30 जून तक राशन कार्डों को आधार से लिंक करा दिया जाए। जिन दिव्यांगों के घर कोई व्यक्ति नही है उनके घर अनाज पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
जिलापूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने कहा कि 30 जून के बाद किसी भी राशन कार्ड से आधार कार्ड को जोडा नही जाएगा। जिनके आधार कार्ड लिंक नही होंगे उनको अनाज नही मिलेगा। चेताया कि जिन कोटेदारों द्वारा आधार कार्ड को जोड़ने में हीलाहवाली की जा रही है उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। यहीं नहीं संबंधित लाभार्थी के न होने पर सदस्यों के भी आधार कार्ड को लिंक कर दे।जिससे मुखिया के बाहर रहने या बीमार होने पर परिवार के अन्य सदस्य खाद्यान ले सके। साथ ही समस्त कोटेदार अपने राशन कार्ड धारकों से उनके परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड की छाया प्रति एक ही पन्ने पर कराकर अपने यहाँ एकत्र करके पूर्ति विभाग के कार्यालय को यथाशीघ्र जमा कर दें। कहा कि सभी कोटेदार जिन दिव्यांग कार्ड धारकों के घर कोई व्यक्ति नही हो तो उनके घर जाकर निर्धारित मात्रा में खाद्यान दे। वहीं लाभार्थियों से शीघ्र आधार कार्ड की छायाप्रति सम्बंधित कोटेदार के पास जमा कराने को कहा। बैठक में पूर्ति निरीक्षक मुकेश प्रसाद मौर्या, अमर नाथ मौर्य, जयद्रथ गुप्ता, रामप्रसाद कन्नौजिया, आनंद कुमार, विनोद गुप्ता, रमेशचंद, शाहजमंन, दुरुल हसन सहित अन्य मौजूद रहे।