नगर पंचायत दोहरीघाट में उप जिलाधिकारी घोसी डॉ. राजेश कुमार ने सोमवार को नगर के वार्डो का जाकर साफ सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने नगर पंचायत कर्मचारियों को स्वच्छता के साथ वार्डो में पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया। बता दे कि घोसी एसडीएम के पास नगर पंचायत दोहरीघाट ईओ का अतिरिक्त प्रभार है। सोमवार को निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम डा. राजेश कुमार नगर के जानकी घाट पहुंचे। जहां उन्होंने लगे वाटरकूलर चेक करने के साथ साफ सफाई देखने के साथ अव्यवस्था मिलने पर उसे दूर करने का निर्देश दिया। इस दौरान एक भी घाट स्नान करने योग्य नही होने पर घाटों को पक्का करने, सुरक्षा के इंतेजाम सहित दूसरे कार्य को करने के लिए प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। मोहल्ले में निरीक्षण के दौरान नाला पर हुए अवैध अतिक्रमण देखकर उसे हटाने का निर्देश दिया। इस मौके पर नगर पंचायत के अनिल कुमार त्रिपाठी, दिवाकर यादव, तेज बहादुर मौर्य सहित दूसरे अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।