फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों, रसोइयों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में सोमवार को छात्र शिक्षक अभिभावक एवं रसोइया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल तथा राज्यस्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मेडल हासिल किए छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करने के साथ ही विजेता बच्चों के विद्यालयों के शिक्षकों, अभिभावकों तथा रसोइयों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि व्यक्ति को जीवन का कोई भी क्षेत्र क्यों न हो एक उदाहरण बनकर समाज में मिसाल कायम करने का जज्बा होना चाहिए। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि क्वालिटी को बरकरार रखते हुए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षक जब तक अपना बच्चा नहीं मानेंगे तब तक सार्थक परिणाम नहीं दिखाई देगा। शिक्षक समाज से जुड़कर सत्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें तो बेहतर परिणाम मिलेगा।
इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता राजीव रंजन मिश्र, बीएसए ओपी त्रिपाठी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा रोशनी, अनुष्का, अमीषा, उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलसेपुर खोखो बालिका संवर्ग में वंदना यादव, सुनीता, संजू, सनम, प्रीती, पूनम, किरन, रंजना को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय नगरीपार के छात्र अमित, विवेक, संदीप, जया, अंशुलता, अंजली, दामिनी, दीपक, मनीष, सुजीत को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। विजेता बच्चों के विद्यालयों के शिक्षकों, अभिभावकों तथा रसोइयों को फूलमाला पहनाकर तथा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर अरविंद पांडेय, राजेश मित्तल, अनुराधा यादव, अमित सिंह, उपेंद्र तिवारी आदि शामिल रहे। संचालन अरविंद पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें