कोपागंज। थाना क्षेत्र के भदसामानोपुर गांव में गुरुवार की शाम पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाद की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जिसमें दो घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसामानोपुर गांव निवासी राजेश और रामकृपाल में पुराना जमीनी विवाद चला आ रहा है। गुरुवार को रामकृपाल अपनी पत्नी राधिका, पुत्री अन्नपूर्णा, पुत्र अवनीश व रामगोपाल के साथ गेहूं की मड़ाई का कार्य कर रहे थे कि इसी बीच गांव के ही लालबहादुर, प्रभाकर, ओमप्रकाश, शमशेर, आयुष, राजेश राय व शंकर के लड़के मौके पर पहुंच मड़ाई के लिए मना करने लगे। इसी बीच दोनो ओर से बहस होने लगी देखते ही देखते लाठी-डंडो से मारपीट होने लगी। जिसमें मड़ाई कर रहे पांचों लोग घायल हो गए, जिसमे अवनीश और रामकृपाल घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पांचों घायलों को कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने अवनीश और रामकृपाल को गंभीर रूप से घायल होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल अवनीश की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कर लिया। उधर विवाद के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।