फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल भगवानपुर को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सनबीम स्कूल के सभागार में शनिवार को लैंग्विज का आयोजन किया गया।इसमें पूर्वांचल के विभिन्न विद्यालयों की 44 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शिक्षाविद, लेखक, क्विज मास्टर बैरी ओेेेे ब्रायन द्वारा पूछे गए भाषा से जुड़े प्रश्नों का प्रतिभागियों ने जवाब दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एलिमिनेशन राउंड में चार टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 6 टीमें फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई कर पाई। जिसमें दो टीमों को बीच स्कोर टाई होने से ट्राई ब्रेकर राउंड में सनबीम देवरिया को हरा कर कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल ने फाइनल राउंड में जगह बनाई। फाइनल में सात टीमों ने विभिन्न चरणों में पूछे गए सवालों का जवाब दिया क्वीज मास्टर बैरी ओ ब्रायन के तकनीकी और तार्किक प्रश्नों ने प्रतिभागियों को खूब छकाया। इस श्रेणी ने में उन्होंने विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से छात्रों के बुद्धि , भाषा कौशल का मूल्यांकन किया। सनबीम स्कूल भगवानपुर ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, सनबीम स्कूल मऊ द्वितीय, सनबीम स्कूल अन्नपूर्णा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सनबीम ग्रुप तथा सनबीम एडयुसर्व के सीएमडी दीपक मधोक और भारती मधोक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। सनबीम ग्रुप के डिप्टी डायरेक्टर अमृता बर्मन,क्यूसीजी हेड अनुभा सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान सनबीम स्कूल मऊ के डायेक्टर राकेश गर्ग ने कहा कि सनबीम स्कूल, बच्चों के लिए आगे भी इस तरह के कार्यक्रम कराने और मऊ को शिक्षा के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए कटिबद्व है। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम तिवारी ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर विजय अग्रवाल, गिरिराज, श्रीकृष्णा, शिल्पी, कीर्ति, नूपुर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें