फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना क्षेत्र के गायघाट काली स्थान निवासिनी दुलारी देवी 55 पत्नी वृजबिहारी चौहान की मौत कामता मौजा में धान की सिंचाई के समय हाईटेंशन के टूटे हुए तार में प्रवाहित करेंट की चपेट में आने के चलते हो गई। बताया जाता है कि दुलारी देवी घर से खेत की सिंचाई के लिए शनिवार की दोपहर में गई हुई थी। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग उन्हें खोजना शुरु किए। खेत पर जाने के बाद पता चला कि बिजली के टूटे तार के चपेट में आकर वह दम तोड़ चुकी है और उसका शव पड़ा हुआ है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें