रसड़ा। डाक बंगले पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को जिला सहसंयोजक रजनीश चौबे की अध्यक्षता में हुई। शीर्ष नेतृत्व द्वारा पीयूष चौबे को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय को बधाई दिया। सह संयोजक रजनीश चौबे ने शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने हमेशा ही कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने आशा जताई कि पीयूष चौबे के मनोनयन से युवाओं में शक्ति का संचार होगा। संगठन के विस्तार के साथ साथ पार्टी के कार्यों में तेजी आएगी। बैठक में प्रिंस सिंह, आशुतोष जायसवाल शानू, अभिषेक दुबे, यशवंत सिंह, अभिषेक पांडेय, धनंजय पांडेय, नंदलाल वर्मा, प्रभाकर सिंह धीरज, संजीत खरवार, लक्ष्मण गोड़, धर्मेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित थे। संचालन आशुतोष जायसवाल ने किया।