बढुआ गोदाम। रानीपुर थाना क्षेत्र के दुर्जेपुर गांव में बुधवार की शाम पांच बजे शार्ट सर्किट से एक रिहायशी मड़ई में आग लग गई। आगलगी की घटना में मड़ई में रखा 12 हजार नकदी सहित 40 हजार का सामान जलकर राख हो गया। दुर्जेपुर निवासी ऊषा 35 पत्नी जयप्रकाश राजभर और उसका पति और बच्चों के साथ अपने मड़ई के बाहर पांच बजे कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान शार्ट सर्किट के चलते मड़ई में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर एकत्रित ग्रामीणों ने एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आगलगी की घटना में मड़ई में रखा 12 हजार की नकदी बचाने के प्रयास में महिला झुलस गई। घटना के बाद झुलसी महिला को सदर अस्पताल भर्ती कराया गया।