सूरजपुर। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बेलाकसैला गांव की सार्वजनिक भूमि पर सदियों से होलिका दहन होने के विवाद को निस्तारित करने के लिए ग्राम प्रधान प्रभुनाथ सिंह पटेल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने गांव वालों के समक्ष होलिका स्थल से नहर का पानी निकलवाकर मामले का निस्तारण कराया। साथ ही होलिका दहन स्थल पर पानी बहाने वाले को सख्त आदेश दी कि यदि उसने दुबारा कोई ऐसी हरकत किया तो उसके विरूद्घ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेंगा।