फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने की दिव्यांग दंपती की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु के जनसुनवाई कार्यक्रम में मंगलवार को दृष्टिहीन दिव्यांग दंपत्ती पहुंचे। परदहा ब्लाक के ओन्हाइच गांव निवासी दिव्यांग दंपती बेचू राम और उसकी पत्नी प्रभावती देवी ने जिलाधिकारी को बताया हमारे पास कोई जमीन नहीं है। हमारी केवल एक बेटी है जो शादी के बाद दूसरे गांव में रहती है। जिलाधिकारी ने पति-पत्नी को एक-एक कंबल दिया। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी शेष देव पांडेय को खुद उसके गांव जाकर उसका शौचालय बनवाने के निर्देश दिया। डीएम ने दंपती को आवास देने का निर्देश भी दिया। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि कोटेदार हमेशा समय से उनको राशन दे जिससे उसे कोई दिक्कत न हो। जिलाधिकारी ने इस दिव्यांग दंपती के नाम जमीन का पट्टा करने का निर्देश उप जिलाधिकारी सदर को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें