फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण ठंड बनी जानलेवा पारा लुढ़का पहुंचा नौ तक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में दिनों दिन बढ़ रही ठंड और गलन शनिवार को जानलेवा हो गई। पारा लुढ़क कर नौ तक जा पहुंचा। लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए। भीषण ठंड से जनजीवन बेहाल रहा। जिले में ठंड से दो लोगों की मौत शनिवार को हो गई। दिन भर आसमान में घना कोहरा छाया रहा। गलन के प्रकोप के चलते दिन ढलते ही सड़कें सूनी हो गईं। सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की उपस्थिति कम देखी गई। जो कर्मचारी दफ्तरों में पहुंचे भी वे हीटर अंगीठियों का सहारा लेते देखे गए।
विज्ञापन

पूरी रात आसमान में छाया घना कोहरा शुनिवार की सुबह से ही पूरे दिन भर यहां तक कि समाचार लिखने तक छाया रहा। जनपद में तापमान लुढ़क कर नौ डिग्रीसेंट तक आ पहुंचा। सरकारी अस्पतालों में मरीज कांपते रहे। जिला महिला में भर्ती महिलाओं का हाल तो और बुरा रहा। कई स्थानों पर अलाव नहीं जलाए गए । रेलवे स्टेशनों , रोडवेज सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोग बेहाल नजर आए। मधुबन संवाददाता के अनुसार पिछले चार दिनों से पड़ रही ठंड में शनिवार को अचानक हुई वृद्धि ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है।थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवो में शनिवार की सुबह ठंड के कारण कंपकंपी के साथ दो लोंगो की मौत हो गई। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।अचानक दोनों की मृत्यु से परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है।हालांकि प्रशासन ने ठंड से मरने की पुष्टि नही की है। परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
पहसा मामला हैबतपुर गांव का है जिसमे सुबाष प्रसाद (25) पुत्र हीरा रोजाना की भांति शुक्रवार की सायं दिहाड़ी मजदूरी करके अपने घर आया।रात में एकाएक उसके शरीर में कंपकंपी समाई। जब तक परिजन उसके उपचार की व्यवस्था करते इसी बीच शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा मामला सिपाह इब्राहिमाबाद का है।यहां प्रेम रावत(65)पुत्र स्व बिकानू की शनिवार को मौत हो गई।परिवार वालों के अनुसार रात में उसे ठंडी लग गई।सबेरे शौच के बाद घर आने पर वह अचानक गिर गया।अभी परिजन उसे मधुबन स्थित अस्पताल ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई।इस सम्बंध में तहसीलदार हरिश्चन्द दुबे ने पहले तो ठंड से मरने की पुष्टि की लेकिन बाद में उन्होंने प्रेम की मौत किसी अन्य कारण से होना बताया जबकि हैबतपुर निवासी सुभाष के बारे में घटना की जानकारी नहीं होने की बात कहा। उनका कहना था कि ठंड से मौत हुई तो परिजनों को उन्हें जानकारी देनी चाहिए थी। उनका पोस्टमार्टम कराकर उचित लाभ परिवार को दिलाने का प्रयास किया जाता।मृतक के परिवार वालो ने भी पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

इनसेट
अखबार में छपी खबर तो टूटी तंद्रा
मधुबन। स्थानीय तहसील प्रशासन द़्वारा कंबल वितरित न करने पर महिलाओं के विरोध प्रदर्शन करने की खबर जब अमर उजाला में प्रमुखता से छपी तो स्थानीय प्रशासन की तन्द्रा टूटी। तहसील प्रशासन ने गाड़ियों में कम्बल भरकर क्षेत्र के कई गांवो में जाकर वितरण किया।बता दें ठंड से लोग कांप रहे हैं ।और स्थानीय प्रशासन जनप्रतिनिधि की प्रतीक्षा कर रहा है इस खबर को अमर उजाला ने प्रकाशित किया तो शनिवार को एसडीएम निरंकार सिंह और तहसीलदार हरिश्चंद्र दुबे अपनी अपनी गाड़ियों में कम्बल भरकर क्षेत्र के सीधा अहिलासपुर,सिपाह इब्राहिमाबाद,मुसहर बस्ती,कुंडा आदि गांवों में जाकर कम्बल वितरण किया।कम्बल पाकर गरीबो में खुशी की लहर देखी जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें