घोसी। नगर पंचायत अध्यक्ष साक़िया खातून के प्रयास से जल्द ही नगर के 19सार्वजानिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। सीसीटीवी लगाने की लिए गोरखपुर कि हिदें आई सिक्योरिटी सिस्टम के लोगों ने मंगलवार को नगर क्षेत्र का सर्वे किया। इस संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि अब्दुल क़य्यूम अंसारी ने बताया कि नगर के सर्वोदय इंटर कालेज, मझवारा मोड़, क़स्बा चौक, डाकबंगला रोड, तहसील के पास, रेलवे स्टेशन मोड़, मधुबन मोड़, पकड़ी मोड़, इमामबाड़ा, नीमतले के पास, बड़ागांव बाजार चौक, अमजादिया निशवा मदरसा के पास, मदरसा शमसुल उलम करीमुद्दीनपुर सहित 19 स्थानों पर सीसीटीवी लगाने के लिए मंगलवार को गोरखपुर से आई कंपनी के लोगों ने सर्वे किया। सीसीटीवी कैमरा लगने से नगर में सुरक्षा का माहौल बनेगा। अपराधियों पर नजर नजर होनेसे अपराध में कमी आएगी।