फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के संग बलात्कार, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में गुरुवार की रात एक महिला ने बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़ित मां ने मुहल्ले के एक युवक को नामजद किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक पूर्व में उसकी पुत्री को लेकर भाग रहा था। इस दौरान पकड़ा गया था। पंचायत के बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद आरोपी युवक बुधवार की रात उसके घर में घुसकर उसकी पुत्री के संग मुंह काला किया। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित मां ने मुहल्ले के युवक बेलाल पुत्र कय्युम को नामजद किया है। साथ ही पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी पुत्री के पीछे काफी दिनों से पड़ा था। इस दौरान काफी समय पूर्व वह उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले जा रहा था। तभी जानकारी हो गई। मुहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ा। इस दौरान पंचायत हुई थी। लेकिन आपसी समहति और लोक लाज के चलते उस समय कोई कार्रवाई नहीं गई। लेकिन आरोपी उसकी पुत्री का पीछा नहीं छोड़ा। इस दौरान बुधवार की रात को वह उसके घर में घुसकर पुत्री के संग मुंह काला किया। इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को रात में ही हो गई थी। दूसरे दिन गुरुवार की शाम को पीड़िता की मां ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की माने तो आरोपी और युवती के बीच आपसी सहमति थी। इसके चलते ऐसा हुआ। घटना के बाद पीड़ित परिवार के लोगों ने आपस में पंचायत किया। इस दौरान युवक के पिता ने जब शादी से इंकार कर दिया, तब पीड़िता ने थाने में बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें