पहसा। थाना सरायलखंसी के बलिया-मऊ स्टेट हाई वे पर सैयद स्थान के समीप शुक्रवार की रात करीब नौ बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में शिक्षक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल शिक्षक आलोक रंजन बलिया जनपद के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र स्थित शीतल दौरी गांव निवासी है। वो बतौर सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय बरौली में तैनात है। पहसा बाजार में किराए पर मकान लेकर रहते हैं। शुक्रवार को सामान खरीदने के लिए मऊ गए थे वापस लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। घायल शिक्षक को जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्यूरो