फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवसों में 131 शिकायतें, 18 निपटाई गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी थानों में कुल 131 शिकायतें आईं। इनमें से महज 18 निपटाई जा सकीं। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल और पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने मधुबन में समाधान दिवस का निरीक्षण किया । डीएम ने शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चिरैयाकोट में तहसीलदार सुभाष चंद यादव की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में कुल 12 प्रार्थनापत्र पत्र पड़े। इनमें से तीन निस्तारित किए जा सके। दक्षिणटोला थाने में कुल चार प्रार्थनापत्र पड़े,यहां एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। दोहरीघाट थाने में कुल 12 प्रार्थनापत्र पड़े। इनमें से पांच निस्तारित किए गए। घोसी में कुल 11 प्रार्थनापत्र पड़े, यहां एक भी निस्तारित नहीं हुए। जबकि हलधरपुर थाने में कुल प्रार्थना पत्र पड़े, केवल दो निस्तारित हो सके।
कोपागंज में कुल 16 प्रार्थना पत्र पड़े, लेकिन केवल एक का निपटारा हो सका। शहर कोतवाली में कुल तीन प्रार्थनापत्रों में से एक का निपटारा हो सका। मधुबन थाने में कुल 23 प्रार्थनापत्रों में से एक का भी निपटारा नहीं हो सका। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में कुल 19 प्रार्थना पत्र पड़े, जिनमें महज तीन का निपटारा हो सका। रानीपुर थाने में कुल आठ प्रार्थनापत्रों में से दो का निपटारा हो सका।
विज्ञापन

सरायलखंसी में कुल 15 प्रार्थनापत्रों में से एक भी निपटारा नहीं हो सका। रामपुर थाने में आए चार प्रार्थनापत्रों में एक महज का निपटारा किया जा सका। घोसी संवाददाता के अनुसार कोतवाली के प्रांगण में शनिवार को एसडीएम डॉ सीएल सोनकर व सीओ नरेश कुमार की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।एसडीएम डॉ सीएल सोनकर व सीओ नरेश कुमार ने सभी मामलों को मौके पर जाकर निस्तारण की निर्देश दिया।
मधुबन संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना पर एसडीएम मधुबन लाल बाबू दुबे की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को कुल 23 मामले आए जिसमें अधिकतर जमीनी विवाद को लेकर थे। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल एंव पुलिस अधीक्षक सुशील घुले भी अचानक वहां आ धमके।
डीएम ने समाधान दिवस में आए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए । इस दौरान डीएम ने समाधान दिवस में आए फरियादियों से उनके समस्या के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ अमित कुमार सिंह, थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय सहित, तहसीलदार सहित कई गांव के लेखपाल रहे।
चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसर थाना परिसर में शनिवार को दिन में तहसील मोहम्मदाबाद गोहना तहसीलदार सुबाष चंद यादव की नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस आयोजन में कुल 12 शिकायती पत्र पड़े जिसमे 11 राजस्व तथा एक पुलिस से संबंधित रहा। इस अवसर तहसीलदार सुबाषचंद यादव, कानूनगो विजय सिंह, लेखपाल अविनाश सिंह, शशिशेखर,राजेंद्र लाल, विनोद गिरी, सर्वेश सिंह, अनील कुमार,व नगर पंचायत चिरैयाकोट के लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें