फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 हजार ने दी पुलिस भर्ती परीक्ष्ाा

विज्ञापन
सोमवार को पुलिस भर्ती परीक्षा खत्म होने के बाद नगर के डीसीएसके पीजी कालेज मोड़ पर लगा जाम। - फोटो : mau
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस (पुरूष/महिला) आरक्षी परीक्षा के लिए जिले में सोमवार को पहले दिन 13 हजार आठ परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा शुरु होने और छूटने के समय शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति रही। पुलिस को जाम हटवाने में भी मशक्कत करनी पड़ी। परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। देर से पहुंचने वाले कुछ अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव की मानें तो प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे थी। इसमें छह हजार पांच सौ चार परीक्षार्थी शामिल होने थे जबकि दूसरी  पाली की अपराह्न तीन बजे से पांच बजे के बीच संपन्न परीक्षा में भी इनते ही अभ्यर्थी बैठे थे।  इस परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी रविवार को ही शाम को यहां पहुंचने लगे। जिले में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। परीक्षा भवन में प्रवेश करने से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की गई। सभी अभ्यर्थियों के अंगूठा एवं फोटों खींचकर उपस्थिति दर्ज की गई।

 जिले में आजाद हिंद डिग्री कालेज सिकठिया, आजाद हिंद इण्टर कालेज निजामुद्दीनपुारा, डीएवी इण्टर कालेज बल्लीपुरा , डीसीएसके महाविद्यालय मऊ, मदरसा  दारूल ओलूम दक्षिणटोला, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल सिकठिया,  मुस्लिम इंटर कालेज हट्ठी मदारी मऊनाथ भंजन, राज इंटर कालेज बकवल, सोनी धापा खण्डेवाल बालिका इण्टर कालेज मऊनाथ भंजन, तालीमुद्दीन इण्टर कालेज बडी कम्हरिया, तालीमुद्दीन निसवां डिग्री कालेज पहाड़पुरा परीक्षाकेंद्र पर परीक्षा छूटने के बाद जाम की स्थिति बनी रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें