चिरैयाकोट बाजार के जमीन बूढ़ान मोहल्ले में प्रवासी की मौत के बाद सैम्पलिंग करती स्वास्थ टीम।
- फोटो : MAU
मऊ। नगर के दो हॉटस्पॉट क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की 13 टीमों ने सर्वे कार्य बुधवार को किया। स्वास्थ्य टीम ने दोनों हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 472 घरों का सर्वे करते हुए 2434 लोगों की जांच की गई। इस दौरान दो बाहरी लोग मिले, जबकि एक महिला को सांस लेने में तकलीफ होने की समस्या मिली।
अपर सीएमओ डॉ. वकील अली के नेतृत्व में बुधवार की सुबह हॉट स्पॉट हट्टी मदारी में पांच सदस्यीय छह टीमों के साथ क्षेत्र के 246 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान टीम ने महल्ले के 1493 लोगों की जांच किया। जांच के दौरान यहां सभी लोग सामान्य मिले। जबकि दो लोग बाहर से आए हुए मिले। बाहर से आए लोगों की हिस्ट्री की जानकारी कर उन्हें होम क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई।
इसी क्रम में सहादतपुरा मुहल्ला स्थित फातिमा चौराहा पर बने हॉटस्पॉट क्षेत्र में स्वास्थ्य टीम ने 226 घरों का सर्वे करते हुए 941 लोगों की जांच किया। जांच के दौरान एक महिला को सांस लेने में तकलीफ होना मिला। इस दौरान टीम ने उसकी सैंपलिंग कराई।
बताते चले सहादतपुरा महल्ले में जांच के लिए सात टीमें लगाई गई थी। सर्वे करने के दौरान डॉ. एमए खान, डॉ. जावेद अख्तर, बाला साहब,डॉ. प्रशांत राय, अर्बन कोर्डीनेटर देवेंद्र प्रताप यादव, सोनू रानी राय, अंकिता दुबे, प्रीती सिंह, माया यादव, प्रमोद दुबे, प्रवीण यादव आदि लोग मौजूद रहे।