फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रोडवेज की 93 बसों में से 13 में हैं म्यूजिक सिस्टम, यात्री कैसे सुनेंगे रामधुन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। गांव-गांव शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसमें भजनों की गूंज सुनाई दे रही है। प्रतिष्ठा को लेकर माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐसे में शासन ने एक नई पहल शुरू की है।
विज्ञापन

जिले के सभी रोडवेज बसों में रामधुन और कीर्तन बजाने का आदेश है। इससे सफर में सवारियां राममय हो जाएंगी लेकिन मऊ और दोहरीघाट डिपो की सभी बसों में म्यूजिक सिस्टम नहीं लगे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में 13 दिन शेष हैं और रोडवेज अधिकारी म्यूजिक सिस्टम लगने का इंतजार कर रहे हैं। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि शासन ने एक बस में म्यूजिक सिस्टम लगाने के लिए एक हजार रुपये की धनराशि खर्च करने की मंजूरी दी है।
जिले में रोडवेज बसों की बात करें तो मऊ डिपो के बेड़े में 51 बसें हैं। इनमें 41 निगम और 10 अनुबंधित हैं। मऊ डिपो की केवल तीन बसों में म्यूजिक सिस्टम लगा है। वहीं, दोहरीघाट डिपो में 42 बसों में एक अनुबंधित है। दोहरीघाट डिपो की 10 बसों में म्यूजिक सिस्टम लगा है। अयोध्या रूट पर जाने वाली बसों की बात करें तो मऊ डिपो की पांच और दोहरीघाट की 15 बसें जाती हैं।
विज्ञापन


बसों में रामधुन और भजन कीर्तन बजाना है। बसों में म्यूजिक सिस्टम होने या न होने का विवरण जुटाया जा रहा है। सूची जल्द ही मुख्यालय भेजी जाएगी। - हरिशंकर पांडेय, एआरएम, मऊ

सरकार ने 22 जनवरी तक रोडवेज बसों में भगवान राम का भजन-कीर्तन बजाने का फरमान जारी किया है। इसके लिए विवरण जुटाया जा रहा है। इसके बाद बसों में म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। - आरपी साहू, एआरएम, दोहरीघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें