मऊ रोटी बैंक के नेक कार्य के लिए नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में बैंक के सदस्यों को सम्मानित किया गया। सदस्यों ने शिक्षा, संस्कार और सेवा के बिना जिंदगी को अधूरी बताया।
रोटी बैंक के सदस्य प्रवीण पांडेय ने कहा कि रोटी के महत्व को हमे समझना चाहिए। जब भी हम भोजन करते हैं उस वक्त सोचना चाहिए कि हम तो तीनों वक्त भर पेट भोजन कर रहे हैं पर हमारे ही बीच हमारे समाज में कुछ लोग ऐसे हैं जो एक वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। भोजन करते वक्त उसमें कुछ न कुछ कमी निकाल कर हम उसे छोड़ देते हैं, पर उसी छोड़े हुए भोजन के लिए बहुत लोग तरस रहे हैं। लिटिल फ्लावर स्कूल के अध्यापक मुरारी लाल केडिया ने रोटी बैंक के उद्देश्य की सराहना की। रोटी बैंक के केशरी नंद वर्मा ने बताया कि शिक्षा संस्कार और सेवा के बिना जिंदगी अधूरी है। रोटी बैंक के प्रबंधक अमरनाथ मद्धेशिया ने बताया कि स्कूल के सभी सम्मानित अध्यापकों ने रोटी बैंक की सदस्यता ली। प्रिंसिपल सरिता केडिया ने आए हुए लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर अभिषेक मद्धेशिया, धनेश शर्मा, अमरनाथ मद्धेशिया, प्रवीण पांडेय, आदेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।