फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयन परीक्षा से वंचित उर्दू शिक्षकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से चयनित 66 अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य के लिए बुधवार को हुई चयन परीक्षा में उर्दू वर्ग के 12 शिक्षकों को शामिल न किए जाने पर गुरुवार को शिक्षक भड़क गए। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय के नेतृत्व में शिक्षकों ने डायट पर नारेबाजी के बीच हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान को ज्ञापन सौंपा। वार्ता के बाद चयन कमेटी ने वंचित शिक्षकों को परीक्षा कराने का आश्वासन दिया तब मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

एक अप्रैल से शुरू होने वाले शिक्षा सत्र से अंग्रेजी माध्यम के 55 प्राथमिक तथा 11 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। विभाग की तरफ से इन स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए बुधवार को नगर के सोनीधापा इंटर कालेज में परीक्षा हुई थी। परीक्षा के लिए 481 शिक्षकों ने आवेदन किया था। सफल 314 शिक्षकों का गुरुवार को डायट में साक्षात्कार शुरू हुआ। इसी बीच शिकायत की सुनवाई न होने पर उर्दू शिक्षकों ने पूर्वाह्न 11 बजे डायट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना था कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। नियम के तहत कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। शिक्षकों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र दिया, लेकिन मामले को लटका दिया गया।
सूचना पर अपराह्न लगभग 1.30 बजे मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट जेएन सचान को शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा। वार्ता के बाद चयन कमेटी ने 12 शिक्षकों की परीक्षा कराने का निर्णय लिया। परीक्षा कराने के आश्वासन पर मामला शांत हो सका। इस अवसर पर रामकेर यादव, राशिद जमाल, अखिलेश्वर शुक्ल, मनिराम, घनश्याम यादव, राधेश्याम सहित भारी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर बुधवार को हुई परीक्षा में सफल 314 शिक्षकों का साक्षात्कार गुरुवार को चयन समिति ने लिया। सफल शिक्षकों को डायट से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ नित्यप्रकाश गुट के जिलाध्यक्ष नित्यप्रकाश यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य के लिए उर्दू शिक्षकों के वंचित किए जाने के प्रकरण में बीएसए तथा डायट प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल में ब्रह्मानंद सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें