मऊ। नगर पालिका द्वारा शुक्रवार की शाम नगर के बाजारों में अमानक पॉलिथीन के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने एक दुकानदार को अमानक पॉलिथीन का प्रयोग करते पाए जाने पर एक हजार का जुर्माना वसूल किया। टीम के अभियान चलाने से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे सफाई निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में अमानक पॉलिथीन बेचने वाले दुकानदारों पर अभियान चलाया गया। जहां आजमगढ़ मोड़, बालनिकेतन तिराहा, भीटी चौक पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां टीम को आजमगढ़ मोड़ में एक दुकानदार के पास अमानक 400 ग्राम पॉलिथीन मिलने पर 1 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। हालांकि टीम के छापे की सूचना लीक होने के चलते दुकानदारों ने अमानक पॉलिथीन को छुपा दिया था।