फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने खीर खिलाकर किशोरी दिवस पोषण पखवाड़ा का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। परदहा ब्लाक के बरलाई बाल पुष्टाहार विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को उपस्वास्थ्य केंद्र पर किशोरी दिवस तथा पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी द्वारा किया गया। डीएम ने शुभारंभ किशोरियों को खीर खिलाकर किया। पखवाड़ा के पहले 25 किशोरियों का वजन कर उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए आयरन की गोलियां दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों एवं किशोरियों के स्वास्थ्य तथा पोषण के लिए पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे इस पखवाड़े के तहत किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा उनकी गुणवत्ता में सुधार करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पांडेय ने कहा कि यह पखवाड़ा शुक्रवार से शुरू होकर 22 मार्च तक चलेगा। जिससे अलग अलग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइंया दी जाएगी। डीएम के संबोधन के बाद मौजूद गर्भवती महिलाओं को पोषण से पूर्ण सब्जी तथा फलों की दि फल की टोकरी सीडीपीओ मंगला देवी द्वारा दी गई। कार्यक्रम के दौरान किशोरियों का वजन करने के बाद उनकी चिकित्सीय जांच कर उन्हें आयरन की दवा दी गई। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र सिंह, डीपीओ केएम पांडेय, डॉ. बीके सिंह, बीडीओ छोटेलाल तिवारी, सरोज, गीता,ललिता, बेबी, परवीन, मंजू, सुनीता, रीता, बिंदू, मालती, रंजू, गीता, राजकुमारी अन्य मौजूद रहे। पोषण पखवाड़ा के दूसरे दिन शनिवार को ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता तथा पोषण दिवस मनाया जाएगा। जिसमें स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें