फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से लटका है किसानों का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी क्षेत्र के गजियापुर स्थित साधन सहकारी समिति पर किसानों द्वारा बेचे गए धान का चार माह से बकाया चल रहा है। इससे किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए धान खरीद योजना शुरू की गई है। साधन सहकारी समिति दुबारी तथा गजियापुर को धान क्रय केंद्र बनाया गया है। क्रय केंद्रों पर धान बेचने के चार माह बाद भी बकाए का भुगतान नहीं किया जा सका है। इस संबंध में किसान कृपा नारायण मौर्य, योगेंद्र यादव, जैन सिंह, अनिरुद्ध सिंह, अमरनाथ पांडेय का कहना है कि चार माह से धान के बकाया भुगतान के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत गजियापुर धान क्रय केंद्र के प्रभारी लालू यादव का कहना है कि पांच किसानों का बकाया चल रहाहै। दुबारी धान क्रय केंद्र के प्रभारी सतीश चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि 12 किसानों का बकाया चल रहा है। बजट मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें