क्षेत्र के ताजोपुर स्थित फातिमा विद्यालय के प्रांगण में महान वैज्ञानिक सीवी रमन नोबल पुरस्कार विजेता का जन्मदिन विज्ञान दिवस के रूप के मनाया गया। बच्चों ने अनेक रोचक तथ्यों व प्रयोगों का प्रदर्शन किया। साथ ही इस अवसर पर फातिमा विद्यालय परिवार ने एयर स्ट्राइक की सकुशल सफलता पर सेना के अदम्य साहस को सराहा। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की सकुशल व शीघ्र वापसी के लिए विशेष प्रार्थना की गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सूक्ष्म जीव ब्यूरो कुशमौर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. के पांडयन ने कहा कि आज भारत खाद्यान्न उत्पादन में पूर्ण आत्म निर्भर हो चुका है। उन्होंने हाईब्रीड बीजों के विकास में डॉ. एमएस स्वामीनाथन के प्रयासों को सराहनीय बताया। प्रधानाचार्या सिस्टर सिंथिया पषान ने वैज्ञानिक विधियों को अपनाने पर बल दिया।