फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन नौ तक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय दस्तकारों तथा पारंपरिक कारीगरों के विकास के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना संचालित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत जनपद में लोहार, मोची, कुम्हार, हलवाई एवं हस्तशिल्पियों के आजीविका के साधनों को सुदृढ़ीकरण करते हुए उनके जीवन स्तर को उन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन

इस योजना के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों की कौशल वृद्धि के लिए प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में श्रम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी अर्द्धकुशल श्रमिक के मजदूरी दर पर मानदेय देय होगा। सभी मानदेय शासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने के पश्चात नियमानुसार किया जाएगा। प्रशिक्षण के पश्चात सभी प्रशिक्षणार्थियों को उन्नत प्रकार के टूल किट प्रदान किए जाएंगे। प्रशिक्षण के लिए आवेदक नौ जनवरी अपराह्न पांच बजे तक अपना आवेदन पत्र जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालय में नि:शुल्क परामर्श कक्ष से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें