क्षेत्र के ग्राम सभा हिकमा में स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा आयुष्मान भारत कार्ड वितरित करने के नाम पर लाभार्थियों से सौ सौ रुपए बुधवार को वसूले जा रहे थे। लोगों ने भाजपा नेताओ को सचना दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भाजपा नेता डॉ. वीरेंद्र गुप्ता ने उच्चाधिकारियों से वार्ता करलाभार्थियों को निशुल्क आयुष्मान भारत कार्ड दिलवाया। भारत सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के तहत गरीवों का 5 लाख रूपये का मुफ्त स्वास्थ इलाज होता है। सरकार इसके लिए निशुल्क कार्ड का वितरण कराती है। आरोप है कि कतिपय कर्मचारियो ने इसे वूसली का जरिया बना लिया है। कोपागंज व्लॉक के ग्राम पंचायत हिकमा में बुधवार को कार्ड वितरित किया जा रहा था। कार्ड वितरित करने के नाम पर कर्मचारियों द्वारा लाभार्थियों से सौ सौ रुपया वसूला जा रहा था। लाभार्थी इसका विरोध करते हुए इसकी सूचना स्थानीय भाजपा नेता डॉ बीरेन्द गुप्ता को देते हुए प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता ने स्वास्थ विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर लाभार्थियों को निशुल्क आयुष्मान भारत कार्ड दिलवाया।