मऊ। जिला अस्पताल में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार की सुबह 10 बजे अस्पताल प्रागंण में लगा मोटर फुंक गया। जिससे अस्पताल में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। सुबह से आपूर्ति प्रभावित होने से जिला अस्पताल के वार्डो के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं आवास में रहने वाले चिकित्सक और कर्मचारी भी इससे परेशान रहे। इस बाबत सीएमएस डॉ. बृजकुमार का कहना है कि मोटर फुंकने से आपूर्ति ठप हो गई है। रविवार की सुबह तक मोटर दुरुस्त कराकर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।