फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दावों को गलत बता रही गांवों की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत दोहरीघाट ब्लाक के सभी 74 गांवों में से 59 गांवों को दो अक्टूबर 2018 को ही ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। लेकिन गांवों की तसवीर विभागीय दावों को नकार रही हैं। 18 हजार 300 शौचालयों के निर्माण के सापेक्ष 17000 बने हैं। इन पर 20 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च करने का विभाग का दावा है। लेकिन गांवों में आधे अधूरे शौचालय सरकारी दावों को झूठा करार दे रहे हैं।
विज्ञापन


जनपद के सबसे बड़े ब्लाक में बेस लाइन सर्वे के अनुसार 18 हजार 300 शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 17000 शौचालयों का चयन किया। विभागीय आकड़ो में तो शौचालय पूर्ण हो गए हैं लेकिन गावों में शौचालय निर्माण की स्थिति यह है कि अधिकांश शौचालय आधे अधूरे ही हैं। किसी की दीवाल खड़ी है छत नहीं है तो किसी में सीट नहीं है, किसी में दरवाजे नहीं है तो किसी में सीट से जोड़ने वाली पाइप नहीं है। कहीं टैंक उसी तरह से खुले हुए पड़े हैं। कई शौचालयों में पुआल लकड़ी आदि सामान रखे हुए हैं।

ब्लाक क्षेत्र के पतजीवा , शाहपुर , लामी , सियरही , सियरही , बसियाराम , हरिपरा , पाउस , कौरौली , बड़की बारी, नगरीपार , छपरा , जमिरा चौरा डीह , बीबी ताहिरपुर , पतनई , बहादुरपुर, आदि गांवों में सड़कों के किनारे खुले में शौच करने के कारण गंदगी देखी जा सकती है। जागरूकता के अभाव में हालत यह है कि जिनके घरों में शौचालय बन भी गए हैं, उनके परिवार के लोग उनका उपयोग नहीं कर रहे हैं। क्षेत्र के जयप्रकाश राय, राम सरीख चौहान, राजकिशोर गोंड़, मनोज मौर्य, बेनीमाधव मौर्य का कहना है कि ओडीएफ की घोषणा महज दिखावा है।
विज्ञापन


शौचालयों के निर्माण में मानकों की उपेक्षा की गई है। गांव के लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाना चाहिए। इस संबंध में बीडीओ देवमुनि चतुर्वेदी का कहना है कि पुरानी सोच के लोगों को अपनी सोच को बदलने की जरूरत है। गांवों में ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी से लगाए सफाईकर्मी गांव के लोगों को शौचालय के उपयोग के लिए जागरूक कर रहे हैं। जो शौचालय अधूरे हैं, उन लाथार्थियों के खाद्यान्न वितरण पर रोक लगाई जाएगी। शौचालय पूरे करने पर ही उनको खाद्यान्न वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें