फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में फंसा ट्रक, तीन घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट रेलवे फाटक के पास रानीपुर मार्ग बने गड्ढे में बालू से लदा ट्रक फंस गया। इससे करीब तीन घंटे मार्ग पर जाम लगा रहा। इस कारण छोटे वाहन दूसरे रास्ते से निकाला गया। वहीं मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। रविवार की दोपहर दो बजे रानीपुर से मऊ जा रहा बालू लादकर एक ट्रक रानीपुर-खुरहट मार्ग से जा रहा था। लेकिन इसी बीच एक गड्ढे में ट्रक का पिछला पहिया फंस गया। ड्राइवर और लोगों के काफी प्रयास के बाद भी पहिया नहीं निकाला जा सका। जिससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। तीन घंटे तक लगे जाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें