मऊ। कोतवाली क्षेत्र के हड्डीमदारी के पास शनिवार की रात 11 बजे के करीब एक अज्ञात कार चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के हड्डी मदारी निवासी मुन्ना चौहान 35 पुत्र सुरेंद्र चौहान बाइक से देर रात घर जा रहा था। अभी वह हड्डी मदारी स्थित लारी रोड के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे अनियंत्रित कार चालक ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।