फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए भाजपाजनों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के नवागत अधिशासी अभियंता मुकेश ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि दोहरीघाट के मुख्य चौक से रामघाट जाने वाली सड़क जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। इसके चलते सड़क पर धूल का गुब्बार उड़ रहा है। इससे कस्बे के व्यापारी, दुकानदार, राहगीर सहित आमजन को काफी परेशानी हो रही है। कोरौली माइनर मार्ग बदहाल पड़ा है। ज्ञापन सौंपने वालों में विनोद यादव, संतोष राय, बबलू पांडेय, श्रीकांत श्रीवास्तव, पप्पू गुप्ता, आशीष शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें