फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण के बिना देश का विकास अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक सभागार में सोमवार को महिला सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित महिलाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की महिलाओं के उत्थान से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदेश को पढ़कर सुनाया गया।
विज्ञापन

बीडीओ हरिबंश प्रसाद ने कहा कि प्रदेश के साथ केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बनी योजनाओं में उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, हर घर मे शौचालय योजना, विधवा पेंशन, मिशन इंद्रधनुष सहित कई योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसीक्रम में प्रधानसंघ के जिला अध्यक्ष विवेकानंद यादव ने कहा कि कोई भी समाज,प्रदेश महिलाओ को सशक्त किये बिना मजबूत नही हो सकता। आज की महिलाए शिक्षित होने के साथ सामाजिक बदलाव के चलते पहले से और सशक्त होकर उभड़ रही है।महिलाये अपने अंदर ऊर्जा का संचार करे, आत्मविश्वास रखे। वहीं ग्रुप लीडर पूजा पांडेय ने कहा कि महिलाओं का प्राचीन काल से ही परिवार के साथ समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।आज हर क्षेत्र में महिलाए अग्रणी है। साथ ही मौजूद महिलाओं को महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी। इअसस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ एसएन आर्य, डॉ. राम विलास भारती, संजीव सिंह, पूनम सिंह, डॉ. अतुल शर्मा, ईशरावती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें