फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रमा को अर्घ्य दे सदा सुहागन रहने की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। महिलाओं द्वारा सुहाग की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला करवाचौथ का व्रत शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ मनाया। पति की दीर्घायु की कामना करते हुए देर रात को चंद्रमा उगने पर उनकी पूजा करने के बाद चलनी से पति का दर्शन कर उनके हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण किया। हालांकि भद्रा लगने से महिलाओं ने रात आठ बजे के बाद पूजा की।
विज्ञापन

सुहागिन महिलाओं ने शनिवार को पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा साथ ही धूमधाम से करवा माता और गणेश भगवान की पूजा पूरे विधि-विधान से किया। इस दौरान श्रृंगार कर सुहागिनों ने पति की लंबी आयु की कामना किया। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर के पूजन अर्चन किया। महिलाओं ने दिनभर निर्जल व्रत रखकर शाम को करवा माता की कथा सुनकर पूजा संपन्न की। चंद्रोदय होने के बाद व्रती महिलाओं ने चंद्रमा का दीदार किया और चांद को अर्घ्य दिया। इसके बाद पति ने पानी पिला कर पत्नी का व्रत संपन्न कराया। महिलाओं ने पति समेत घर के सभी बड़ो का आशीर्वाद लिया। करवाचौथ व्रत का सबसे ज्यादा उत्साह नई नवेली दुल्हनों में देखने को मिला। वे व्रत को लेकर काफी उत्सुक दिखीं। चिरैैयाकोट संवाददाता के अनुसार शनिवार को पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पूजन अर्चन किया। बाजार स्थित शिवमंदिर में सुहाग के जोड़े मे सजी महिलाए मंदिरों मे शंकर, पार्वती और गणेश का पूजन अर्चन किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें